Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के ललौली रोड़ पर पुलिया के समीप संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थानां क्षेत्र के ललौली रोड़ पुलिया के समीप रहने वाले रमेश के 37 वर्षीय पुत्र सोनू ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अनुसार घरेलू कलह के चलते घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By