उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अज्ञात तेज रफ्तार कार ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे रिक्शे पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी छोटे लाल की 20 वर्षीय पत्नी रानी देवी व गाँव निवासी राम नाथ का 55 वर्षीय पुत्र राम सजीवन ई-रिक्शा पर सवार होकर घर जा रहे थे।

जब ई-रिक्शा कस्बे के बाहर रोड पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। और रिक्शे पर सवार दोनों घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर में प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाह व पायलेट शिव नारायण के साथ दोनों जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!