उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव में अपनी रिस्तेदारी में परिजनों के साथ आई युवती घर की छत से उतर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया जिससे वह सीढ़ियों के रास्ते छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रेम शंकर शर्मा अपने परिवार सहित फ़तेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव आया हुआ है।

उसकी 18 वर्षीय पुत्री सोनम शर्मा आज दोपहर में घर की छत से उतर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए रिस्तेदार और परिजन अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!