उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर चौराहा स्थित रेस्टोरेंट के सामने राहगीरों की सूचना पर युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी स्व0 हीरालाल के 40 वर्षीय पुत्र रमेश का पिछले कई सालों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ऐसे ही घूम-घूमकर भीख मांग कर अपना पेट पालता था। रविवार की सुबह शादीपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतक के मामा श्रीलाल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

