उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप ब्रेकर पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी स्व. राम शंकर यादव का 22 वर्षीय पुत्र शुभम यादव अपने दोस्त अरविंद और विकास के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर बिंदकी कस्बे किसी काम से जा रहा था।

जब रिक्शा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी ब्रेकर पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे शुभम यादव घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके मित्र अरविंद और विकास ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share