उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत कड़ा धाम दारानगर के वार्ड नंबर 11 में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वार्ड की सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। सड़कों के किनारे कूड़ा जमा है और कई स्थानों पर नालियों की भी सफाई नहीं हुई है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर 11 में जल्द से जल्द सफाई कराई जाए, कूड़े के ढेर हटवाए जाएं और नालियों की सफाई कराकर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!