उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत जाफरगंज क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन विकास की सौगात लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर आँवरखेड़ा जाफरगंज मार्ग का लोकार्पण किया। करीब 1650 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 3 लाख 33 हजार रुपये की लागत से कराया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लोकार्पण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और लोगों के जीवन को आसान बनाएगी।कार्यक्रम के दौरान जाफरगंज क्षेत्र की महिलाओं और ग्रामीणों ने पानी की टंकी से गंदा पानी आने की समस्या उठाई और साफ पेयजल की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके से ही मुख्य विकास अधिकारी से फोन पर बात कर समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।वहीं कमलेश ओमर और व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर ने यमुना नदी के पार बांदा जनपद के लिए आवागमन को सुगम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि पुल की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नौका या स्टीमर चलाने की सुविधा शुरू की जाए, जिससे दोनों जिलों के लोगों को राहत मिल सके।इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार गुप्ता, अवर अभियंता यशपाल सिंह, मेट मलखान निषाद मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुतीक्ष्ण सिंह गौतम, समाजसेवी विमलेश पटेल, मंसूरपुर प्रधान अरविंद दुबे, पूर्व प्रधान जयशंकर सैनी, घनश्याम दास गुप्ता उर्फ डेलजू भैया, सोनू प्रजापति, रामऔतार प्रजापति, अमर लाल सोनकर, बच्चालाल गोस्वामी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!