उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कलक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दिनॉक 18.3.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार तथा कार्य संपादन की पूर्ण रूपरेखा पर विस्तृत परिचर्चा की गयी और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का संवेदन शीलता के साथ निर्वहन करते हुए रोज़गार मेले को सफल बनाए साथ ही सभी तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली जाय ताकि अभ्यर्थियों को कोई समस्या न हो। ग्राम पंचायत स्तर तक मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जाय।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला के विस्तृत प्रचार-प्रसार करने हेतु अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ रवाना किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, सहायक श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य, आई टी आई, जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन, प्रबंधक लीड बैंक, उपायुक्त एन०आर०एल०एम० एवं सी०के०सिंह, सहायक निदेशक (सेवायोजन) आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!