उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवर होम गार्ड रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बुधईयापुर गांव निवासी शिवनंदन का 55 वर्षीय पुत्र अर्जुन जो फायर ब्रिगेड मैं होम गार्ड के पद पर कार्यरत है। आज वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर राधा नगर थाना क्षेत्र गया था।

तभी ढकौली गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी जगरानी ने घटना की जानकारी दिया।

Total Views: 0

By

Share
Share