उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी राम बहादुर का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार व राधा नगर थाना क्षेत्र के केवई गाँव निवासी राम कृपाल का 30 वर्षीय पुत्र विमलेश दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।
जब उनकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 मुरादीपुर गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वही काफी समय तक सरकारी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे जब सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन घायलो को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे संदीप के पिता राम बहादुर ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

