उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गाँव में सोमवार की शाम घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला को बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरकी निवासी स्व0 मोहन की 72 वर्षीय पत्नी जशोदिया देवी सोमवार की शाम लगभग पांच बजे घर के बाहर बैठी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के पुत्र सर्वेश ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

error: Content is protected !!