उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनघौल गांव निवासी स्वर्गीय रामकृपाल का 40 वर्षीय पुत्र भगवन्त राज बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहरामपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार भगवंत राज गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे जितेंद्र ने बताया कि चाचा बाइक पर सवार होकर अकेले निकले थे। तभी हादसा हो गया जिसमें उनका एक हाथ कट गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share