उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गुड़इनपुर गाँव के समीप दो दिन पूर्व टीले से गिरे वृद्ध का शव गुरूवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताते चलें कि गुड़इनपुर गांव निवासी स्व0 रघुनाथ का 75 वर्षीय पुत्र चन्द्र प्रकाश दो दिन पूर्व गांव के समीप टीले पर बैठा था। तभी अचानक गिर जाने से चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वृद्ध जब घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नही लगा। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतक के भाई जयनारायण ने घटना के बाबत जानकारी दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

