उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा से जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार पिकअप बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सेमरी गाँव निवासी चन्द्र शेखर का 20 वर्षीय पुत्र विवेक व गजीपुर थानां क्षेत्र के शेवरा मऊ गाँव निवासी 19 वर्षीय शुभाष दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र गए थे।

जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा से जहांनाबाद रोड पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी सुभाष के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे विवेक के गाँव निवासी ओमप्रकाश ने घटना की जानकारी
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

