उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग निवासी शिवबकुमार पांडे का 50 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार पांडे जो बिजलीं विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने का काम करता है। बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिर कर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको रेफर करवा कर शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!