Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में नानी के घर आया बालक छत पर खेल रहा था। तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के ककराहार गांव निवासी कुलदीप का 10 वर्षीय पुत्र राज सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले अपनी नानी दुलारी के घर घूमने आया था।

नानी के घर की छत पर चढ़कर खेल आता था तभी खेलते समय वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By