उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील परिसर के सभागार संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 139 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई।सीडीओ की अध्यक्षता में मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें बिजली, सड़क, आवास, चकमार्ग, पूर्ति विभाग, विकास ,पीडब्लूडी, चकबंदी, भूमि पर जबरन कब्जा, जल निकासी विवाद, चक रोड पर कब्जा, भूमि पैमाइस से संबंधित 139 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिसमे 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे सीडीओ ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई हुई शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किया जाय। शिकायतें लम्बित नहीं रहनी चाहिए। इसी के साथ-साथ शासन से प्राप्त शिकायतों का अति शीघ्र निस्तारण करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में 139 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई । जिसमें 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीडीओ के अलावा उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार , पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीप, तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, सभी ब्लाको के एडीओ पंचायत, खण्ड शिक्षाधिकारी विजयीपुर रजनीश श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षाधिकारी हथगांव, खण्ड शिक्षाधिकारी धाता संजय कुमार सिहं, खण्ड शिक्षाधिकारी रत्ना मणि मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण दीपक कुमार धाता, एडीओ समाज कल्याण ऐरायां मो.अशरफ , पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार साहनी, विजय वर्मा, अविनाश पान्डेय,बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष पान्डेय, अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार सिहं, कोतवाली प्रभारी रमेश कुमार पटेल, सर्किल के धाता, खखरेरू, किशनपुर,हथगांव, सुल्तानपुर घोष, थाना अध्यक्ष, सर्किल के कानूनगो, सहित अन्य विभागों से आए अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!