उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गाँव की मोड़ पर रविवार की रात मोरंग लदा ट्रैक्टर व आटो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। वही घटना के बाद कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर भी पलट गया। चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। मृतकों में एक की शिनाख्त हो गयी है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी बाबू का 19 वर्षीय पुत्र बीरेन्द्र शहर से चार सवारियां लेकर गाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही आटो नरतौली गाँव की मोड़ के समीप लगभग 9ः30 बजे पहुंचा तभी सामने से बालू लादकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे एक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं बीरेन्द्र सुभाष निवासी मखदूमपुर गाजीपुर व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं बीरेन्द्र व सुभाष को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। घटना के बाद जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों द्वारा शिनाख्त कुलदीप पुत्र महेश 26 निवासी गाजीपुर कस्बा चौराहा के रूप में की गई। वहीं पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!