G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला कारागार में तीन वर्षों से निरूद्ध वृद्ध बंदी की अचानक तबियत खराब होने पर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। बताते चलें कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मजरे कूंधन गांव निवासी शिवमंगल का 75 वर्षीय पुत्र कल्लू पासवान उर्फ श्याम लाल 2023 में हत्या के एक मामले में जिला कारागार में निरूद्ध था।

बताते हैं कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जेल प्रशासन उसे तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पुत्र रामजीत ने बताया कि पिता की हालत ठीक नहीं रहती थी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share