उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अजमादपुर गाँव के समीप निर्माणाधीन पुलिया से अनिंयत्रित होकर बाइक नहर में गिर जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया सलेमाबाद गांव निवासी पित्तन राम का 35 वर्षीय पुत्र दुर्गेश गांव के ही हीरा लाल के 30 वर्षीय पुत्र ललित के साथ बाइक से रिश्तेदारी में मुण्डन संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहा था। तभी अजमादपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया में अनियंत्रित होकर बाइक नहर में जा गिरी जिससे दुर्गेश की मौके पर ही मौता हो गयी।

वहीं ललित घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि भाई मुण्डन संस्कार में शामिल होकर वापस घर आ रहा था। तभी हादसा हुआ है उसने बताया कि भाभी की पहले ही मौत हो चुकी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share