G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी डिग्री कालेज के समीप रोड़ पार कर रही नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू कस्बा के वार्ड नं0 2 गांधीनगर निवासी स्व0 प्यारेलाल का 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह शिवपुरी डिग्री कालेज के पास पहुंचा तभी अचानक रोड पार कर रही नीलगाय से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share