G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं झांसी मंडल प्रभारी अखिलेश यादव के खागा आगमन पर जनपद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से वाराणसी जाते समय खागा पहुंचे अखिलेश यादव के स्वागत में स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खागा स्थित ओम साईं राम गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव, जहानाबाद अध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखे। प्रदेश महामंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता में होती है। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को साथ लेकर ही संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाएं और महासभा की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक समरसता के माध्यम से ही समाज का समग्र विकास संभव है और यही महासभा का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यता अभियान को तेज करने, विभिन्न जिलों में नियमित बैठकों के आयोजन तथा समाज के उत्थान के लिए ठोस पहल करने पर सहमति बनी साथ ही संगठन के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उसे और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान नरसिंह यादव, भूप सिंह यादव, अंशू यादव, सर्वेश यादव, राहुल सिंह, राजू सिंह, रमेश सिंह, विनीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share