उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दम्पति घायल हो गए घायल अवस्था में उनके नजदीकी इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित करते हुए पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रतनसेनपुर गौंती गांव निवासी राम विशाल का 45 वर्षीय पुत्र फूलकुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बहन के घर से वापस आ रहा था।

जैसे ही वह हरदो के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने फूलकुमार को मृत घोषित करते हुए उसकी पत्नी को।प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

