उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत मांझेपुर गांव के निवासी कमलेश कांत वर्मा ने अपने सेवा जीवन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। वर्ष 1998 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए कमलेश कांत वर्मा ने अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर लगातार प्रगति की और इंस्पेक्टर पद तक पहुंचे। 31 मार्च 2026 को शासन द्वारा उन्हें पदोन्नति देकर डिप्टी एसपी बना दिया गया। इस अवसर पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी आईपीएस मुनिराज ने परिक्षेत्र कार्यालय में उन्हें प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कमलेश कांत वर्मा के प्रमोशन की खबर मिलते ही उनके गांव मांझेपुर और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे इलाके के लिए गर्व का क्षण बताया और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share