उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद के सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव ने अभिषेक श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अभिलाषा सिंह, सुनिधि तिवारी और ज्ञाना पासवान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र सिंह सहित अन्य निर्वाचित सभासद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी नव-नामित सभासदों ने शहर के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभासद ज्ञाना पासवान ने अपने क्षेत्र की जनता के साथ शहर भ्रमण कर नगर पालिका पहुंचकर अपनी मजबूत जनसंपर्क और समर्थन का परिचय दिया। उनके साथ इसाइन पुरवा के सभासद सुनील कुमार गुप्ता, जेपी फौजी, प्रेम पासवान सहित कई समर्थक मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर पालिका सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर शहर के विकास को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विनय तिवारी, अखिलेश, सुनील गुप्ता, मुन्नी लाल, संजय लाला, आतिश पासवान, आदेश मौर्य, टीकू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share