बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मां बगलामुखी देवी माता के चौथे स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और अपने को धन्य समझा। आए हुए श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी देवी तथा श्री राम जानकी आदि देवी देवताओं की पूजा अर्चना भी किया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के नजाही बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में मां बगलामुखी देवी के चौथे स्थापना दिवस पर मंगलवार को दिन में करीब 1:00 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ। विशाल भंडारे का शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास ने मां बगलामुखी देवी, श्री राम जानकी आज देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके किया। भंडारे के प्रारंभ में कन्याओं तथा छोटे-छोटे बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने मा देवी तथा श्री राम जानकी की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया और धन्यवाद इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति राम कुमार साहू बाबा श्याम नारायण कर्मेंद्र सिंह नीलम सिंह संगीता तिवारी संतोष सिंह गार्गी सिंह नीलम मिश्रा अदिति सिंह भदोरिया नैना गुप्ता धर्मेंद्र उत्तम प्रफुल्ल तिवारी श्याम गुप्ता तथा पप्पू आदि श्रद्धालु मौजूद रहे
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

