उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और सवार घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के रानी बाज़ार मोहल्ला निवासी मजीद का 30 वर्षीय पुत्र ज़ुबैर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ज़ुबैर रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share