उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए रविवार को लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल हॉल में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिराथू क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवखर पुर के शिक्षक राजेंद्र सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बताया गया कि इस परीक्षा में एक ही विद्यालय से पांच या उससे अधिक छात्रों के चयन होने पर संबंधित शिक्षक को सम्मानित किया जाता है। जनपद कौशांबी से इस वर्ष केवल कंपोजिट विद्यालय देवखर पुर ऐसा विद्यालय रहा, जहां से छह छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे शिक्षक राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और मेहनत को महत्वपूर्ण माना गया। समारोह का आयोजन कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन (सीटीई) प्रयागराज द्वारा किया गया, जिसमें प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया। इस मौके पर कौशांबी जनपद के रमेश कुमार सेन भी उपस्थित रहे और उन्होंने शिक्षक राजेंद्र सिंह को बधाई दी। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया। शिक्षक राजेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से विद्यालय व जनपद के अन्य शिक्षकों में खुशी का माहौल है। ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रज्ञा सिंह ने इसे जनपद के लिए गर्व की बात बताते हुए अन्य शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share