G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सुकरू गाँव का डेरा मजरे सरकंडी में सुबह घर के सामने पानी भरने को लेकर पडेासी ने अपने परिवार के साथ मिल 60 वर्षीय महिला को लाठी डन्डों से पीटकर मौत केे घाट उतार दिया और फरार हो गये। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में ले लिया। वहीं फरार हमलावरों की तलाश कर रहे है। जानकारी के अनुसार सुकरू का डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी राजाराम लोधी की पत्नी विजयी देवी आज सुबह घर के सामने नल में पानी भर रही थी। इसी बीच पडोसी राममनोहर की बहू पानी भरने आयी। जिस पर विवाद हो गया। तभी आवाज सुनकर राममनोहर व उसका पुत्र संतोष घर के बाहर आ गये और तीनों ने मिलकर वृद्ध को मिलकर लाठी डंडोें से पीट दिया। जिससे वृद्धा की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग खडे़ हुये। हत्या की सूूचना पाकर तत्काल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share