उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद में रविवार को नगर में चौथी संगीतमयी प्रभात फेरी का आयोजन बिजली घर चौराहे स्थित श्री सिद्धेश्वर मन्दिर पर किया गया। प्रभात फेरी पुख्ता बाजार स्थित नन्ना गिरी मंदिर पर जाकर आनन्दपूर्वक संपन्न हुई। चौथी प्रभात फेरी की शुरुआत रविवार की सुबह 5 बजे हरिकिशन शास्त्री ने विधि विधान से पूजा करके करवाई। प्रभात फेरी की शुरुआत सभी भक्तों ने राधा कृष्ण की छवि के समक्ष दीप जलाकर की। इसके बाद मौहल्ला पाठक स्थित प्रिंस गोयल और दीपिका गोयल के आवास पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी सिद्धेश्वर मंदिर से शुरु होकर टाउन स्कूल रोड, कैलाशपुरी, गायत्री नगर, टीचर्स कॉलोनी, सरदार गंज होते हुए नन्ना गिरी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। मन्दिर पर वैश्य महिला सेवा समिति जहांगीराबाद द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। प्रभात फेरी में विक्की गोयल, सुमित गोयल, नीरव शर्मा, शिवम सोनी, मोनू गर्ग, पीयूष गर्ग आदि ने हरिनाम सकीर्तन और सुंदर सुंदर भजन गाये जिस पर सभी भक्तों झूमने पर विवश हो गए। इस दौरान जगह जगह नगर के लोगों ने प्रभात फेरी पर पुष्पवर्षा की और प्रसाद भी वितरित किया। आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में यह चौथी संगीतमयी प्रभात निकाली गई है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्त शामिल हो रहे हैं। अगली प्रभात फेरी 5 नवंबर को पुख्ता बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारम्भ होगी। जो डॉ मुकेश अग्रवाल वाली गली से होते हुए, बनी सिंह, सभासद मनोज गुप्ता वाली गली से होते हुए पालिकध्यक्ष के आवास के पास से गुजरेगी और पुख्ता बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। आयोजक मंडल ने समस्त नगरवासियों से इस प्रभात फेरी में शामिल होने का निवेदन किया है। प्रभात फेरी को सफल बनाने में रामौतार तायल, बुद्धप्रकाश बंसल, अजय कौशिक, प्रियंक गोयल, अजीत सिंह, रौनक बंसल, लव शर्मा, लकी शर्मा, मंकुर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दीपक गोयल, मोहित गोयल, जयभगवान गुप्ता, डॉ सन्तोष गुप्ता, हर्षित वार्ष्णेय, आँचल वार्ष्णेय, पवन, लवलेश गिरी, रामगोपाल बंसल, डब्बू शास्त्री, नेहा गर्ग, भूमि, गणेश गर्ग, तन्मय, वेदांश, राकेश ओझा, मनु ओझा, गरिमा, उर्मिला, दिनेश सैनी, सरिता सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा। : – बुलंदशहर से मनोज गर्ग की रिपोर्ट

By