उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में अचानक रोड़ पर बंदर आने से दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिदमें एक बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढी गांव निवासी अभिमन अपनी 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी को बाइक पर सवार कर फतेहपुर जनपद उसका इलाज करने आ रहा था।

जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंची तो अचानक रोड पर बंदर आ गया। बंदर को बचाने के लिए आगे चल रही बाइक के चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे चल रही बाइक से भिडन्त हो गई। जिसमें आशा देवी बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share