G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एरायाँ गाँव की मोड के समीप अनियंत्रीत ई-रिक्शा पलटने से रिक्से पर सवार दम्पति घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कूड़ारा गाँव निवासी अकबर अपनी 40 वर्षीय पत्नी जानकी को अपने साथ आज सुबह ई-रिक्श पर सवार कर खागा कोतवाली क्षेत्र में इलाज कराने जा रहा था।

जब रिक्शा एरायाँ गाँव की मोड के समीप पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शे पर सवार दम्पति घायल हो गया। हादशे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर रिक्शे से सभी को बाहर निकाला और इलाज के हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पति को घर जाने की सलाह देते हुए पत्नी जानकी को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी राहुल कुमार व पायलेट सुनील कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share