उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाही गांव के समीप खेतों के समीप लगे पेड़ में फांसी लगाकर युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने जब उसके शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाही गांव निवासी मलखान सिंह की 21 वर्षीय पुत्री राधा ने सन्दिग्ध अवस्था मे गाँव के समीप स्थित खेतो के पास लगे पेड पर फाँसी लागाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दिया। उनके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पिता ने बताया सब को खाना पीना खिलाने के बाद वह गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। वही उसने फांसी लगा लिया, क्या वजह रही इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!