उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अपनी पुत्री के ससुराल आई महिला वापस अपने गांव जा रही थी। तभी वह गांव जाने के लिए पैदल रोड पार कर सवारी का इंतजार करने के लिए रोड़ किनारे खड़े होने जा रही थी। उसी समय रोड से गुजरे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह घायल हो गई तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी स्व. राम औतार की 60 वर्षीय पत्नी सुलावती देवी एक दिन पहले सोमवार को भवानीपुर रोड पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था मे उसको बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया था। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कानपुर में सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई। वृद्ध महिलाके शव को मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताते चलें कि महिला सुलावती देवी की पुत्री की ससुराल भवानीपुर गांव के समीप स्थित मन्नूपुर गांव में है। वह अपने पुत्री के ससुराल आई थी और सोमवार को वापस अपने घर बहुआ जाने के लिए सवारी हेतु सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। जिस महिला गंभीर घायल हो गई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन तथा रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

