G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी किये गये 01 राशि बकरा व 01 राशि बकरी बरामद। थाना सुल्तानपुर घोष पर वादिनी सुशीला देवी पत्नी मयाराम गौतम ग्राम मड़ईहार मजरे बैगाँव थाना सुल्तानपुर घोष द्वारा दी गयी तहरीर बाबत दिनांक 10.04.2026 को समय करीब 12 बजे कुछ अज्ञात चोरों द्वारा 01 राशि बकरा व 01 राशि बकरी को चुरा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक खागा के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0- 50/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं मुखबिर की सूचना पर थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा नौबस्ता पुल से करीब 50 मीटर आगे महुए के बाग के पास शातिर चोर मो0 इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किये गए 01 राशि बकरा व 01 राशि बकरी बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना सुल्तानपुर घोष पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त मो० इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मेरे साथ चोरी की घटना में मेरे सगे मामा का 28 वर्षीय लड़का रिजवान पुत्र रईश निवासी ग्राम कुड़ी मोहल्ला थाना खखरेरु सम्मिलित था। हम लोगों ने मिलकर ग्राम मड़ईहार मजरे बैगाँव थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर से दिनांक 10.04.2026 को 1 बकरा व 1 बकरी को चोरी किया था। अतः मुकदमें में आरोपी रिजवान पुत्र रईश का नाम प्रकाश में लाया गया। वांछित आरोपी रिजवान पुत्र रईश निवासी ग्राम कुड़ी मोहल्ला थाना खखरेरु को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share