filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दुलापुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुलापुर गांव निवासी मोहम्मद अली का 50 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन के घर रिस्तेदार आए थे। उनको बाइक पर सवार बहुवा कस्बे छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय जब उसकी बाइक गांव के समीप पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक चालक शहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share