उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर बिसौली गांव में रोड पार कर रही छात्रा को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बालिका घायल हो गई तो वही बाइक भी रोड़ पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर छात्रा को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी राकेश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री शाक्षी जो गांव में स्थित एमपीएनएस स्कूल की कक्षा चार की छात्रा है। वह रोज की भांति आज भी स्कूल पढ़ने गई थी। वापस घर जाते समय वह रोड पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर से शाक्षी घायल हो गई और बाइक रोड पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन छात्रा को घायल अवस्था में अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

