उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर सुकेती गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव निवासी धरम प्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के खनसेनपुर सुकेती गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें दुर्गेश घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share