उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए संलिप्त दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल एक कमर हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स व जामा तलाशी से दो एन्ड्राइड मोबाइल फोन व कुल 750 रूपये बरामद किया गया। वादिनी गौरी देवी पत्नी राजू निषाद निवासी ग्राम बेरहरा मजरे मिर्जापुर मकरंदपुर थाना जहानाबाद द्वारा दी गई तहरीरी सूचना में बताया कि आरोपीगण जहानाबाद थानां क्षेत्र के बेरहरा मजरा मिर्जापुर मकरंदपुर निवासी सुखनंदन के पुत्र जबर व गाँव राविन्द्र के अभिषेक द्वारा वादिनी के घर में लगे ताले को मास्टर चाबी से खोलकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का बृजवाला, सोने का मंगलसूत्र, बिछुआ चांदी का, चांदी का हाफ पेटी व 03 जोड़ी पायल चोरी किए जाने के सम्बन्ध में थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0-52/26 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम 1. जबर पुत्र सुखनंदन नि०ग्रा० बेरहरा मजरा मिर्जापुर मकरंदपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर 2. अभिषेक पुत्र राविन्द्र नि०ग्रा० बेरहरा मजरा मिर्जापुर मकरंदपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था.। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग अ0सं0-52/26 धारा 305/331(4) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गोकुलपुर तिराहा से गोकुलपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर करीब 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम जबर पुत्र स्व० सुखनंदन नि०ग्रा० बेरहरा मजरा मिर्जापुर मकरंदपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 40 वर्ष बताया तथा दूसरे ने अपना नाम अभिषेक कुमार पुत्र राविन्द्र कुमार नि०ग्रा० बेरहरा मजरा मिर्जापुर मकरंदपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 25 वर्ष बताया। जिनके कब्जे से थाना जहानाबाद पर दिनांक 23.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-52/26 धारा 305/331 (4) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक कमर हाफ पेटी, एक जोडी पायल, एक मंगलसूत्र व एक जोडी कान के टॉप्स बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार शुदा आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी जबर व अभिषेक द्वारा बताया गया कि हम दोनों ने अपने पड़ोसी राजू निषाद के मकान में जो सूरत में प्राइवेट नौकरी करते है तथा वहीं पर रहते हैं। उनके घर में ताला पड़ा हुआ था और घर सूनसान पड़ा होने के कारण हम दोनों ने चोरी कर ली। इससे पहले हम लोगों ने कभी कोई चोरी नहीं की। चोरी का सामान हम लोगो के पास ही है। जिस कारण हम लोग पुलिस को देखकर भागना चाह रहे थे लेकिन चोरी किये हुए माल सहित पकड़े गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share