Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने घर मे रखी दवा अधिक मात्रा में खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी गजोधर की 50 वर्षीय पत्नी राज दुलारी ने परिवारिक कलह के चलते उसने घर रखी दवा अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चाचत जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजनों।ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By