Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, पाकशाला (रसोईघर), पुरुष/महिला बंदीगृह, आगनवाड़ी केंद्र, चिकित्सालय, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) आदि को देखा। कंट्रोल रूम में सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए, रसोईघर में मीनू के अनुसार भोजन बनाया जा रहा था जिसका जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी जांचे व दवाईयां समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिए की निरुद्ध बंदियों को आवश्यकता अनुसार विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर जेलर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By