G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार द्वारा चिटफंड कंपनियों में फंसी रकम की वापसी को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को आंदोलन के 21वें महीने में पीड़ितों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर 2024 से नहर कॉलोनी परिसर में अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है, जिसमें मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि BUDS Act 2019 के तहत भुगतान होना चाहिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कलेक्ट्रेट में जमा आवेदनों पर न तो कार्रवाई हो रही है और न ही उनकी जानकारी दी जा रही है। आवेदनों की रिसीविंग तक नहीं दी जा रही, जिससे लोगों में आक्रोश है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जून में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा इस दौरान हरिओम प्रजापति, सूरजदीन विश्वकर्मा, सतीश कुमार, विनोद कुमार मौर्य, प्रेम कुमार, रामकरन राजपूत, दीपक कुमार सैनी, शिवसागर गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share