G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप अपने खेत जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से किसान घायल हो गया हादसे की जानकारी उड़के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गाँव निवासी शिव गुलाम का 60 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद गांव के समीप पैदल अपने खेत जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राम प्रसाद घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share