Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मोहलिया गाँव के समीप रोड पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा कर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के मेंठेपुर हाल मुक़ाम ननिहाल हथगांव थानां क्षेत्र के रायपुर ऊँवारी गाँव निवासी मो० शहजादे का 21 वर्षीय पुत्र मो० अनश बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के मोहलिया गांव के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आई नील गाय से बाइक टकराकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार अनश गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By