उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बाढ़ पूर्व तैयारियों पर बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने जनपद में गंगा–यमुना व सहायक नदियों से होने वाली सम्भावित गांवों की जानकारी की, साथ ही पिछली बाढ़ की स्थिति में किए गए कार्यों की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में गंगा–यमुना व सहायक नदियों से बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारी अपनी–अपनी कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द रिपोर्ट से अवगत कराए और विशेष ध्यान रखे कि बाढ़ से मानव एवं पशु हानि न होने पाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने–अपने तहसील क्षेत्रांतर्गत बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले और बाढ़ के समय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने वाले स्थानों का चिन्हांकन कर सभी व्यवस्थाएं समय से पहले करा ले। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित करा ले साथ ही संबंधित कि ड्यूटी निर्धारित कर दे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय प्रयोग की जाने वाली राहत सामग्री, उपकरण का जल्द से जल्द टेंडर करा ले, नाविकों/गोताखोरों को चिन्हित कर मोबाइल नंबर, नाम, पता आदि ले लिया जाय। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं आदि की उपलब्धता से अवगत कराए, साथ ही सभी अन्य संबंधित अधिकारी अपनी–अपनी सभी तैयारियां कर लें । संभावित बाढ़ क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय बनाकर नागरिकों को बाढ़ से बचाव हेतु जागरूकता भी कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डा0 अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

