उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र निवासी महिला हमीरपुर जनपद के डुडेरा गाँव के समीप सड़क पार कर रही थी। तभी ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार जहानाबाद थानां क्षेत्र के कंजरन डेरा मजरे नोनारा गांव निवासी स्व0 शिवसिंह की 42 वर्षीय पत्नी रामदुलारी शादी ब्याह मेें बर्तन धोेने का काम करती थी। बताते है कि वह पुत्र अजय कुमार के साथ हमीरपुर जनपद के गांव डुडेरा जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दिया। जिससे तार टूटकर महिला के गले में जा फंसा और चालक ट्रक लेकर काफी दूर तक घसीटता ले गया। जिससे महिला की मौके ही पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

