G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे में शनिवार की शाम मोबाइल चोरी को लेकर दो पक्षो के बीच चले लाठी डन्डा व ईट पत्थर के दौरान दोनो पक्षो से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज।कर रहे है। जानकारी के अनुसार वर्मा चौराहा निवासी सुक्खू का 18 वर्षीय पुत्र सुन्दर 25 वर्षीय पुत्र ललित 30 वर्षीय पुत्र आशीष व 50 वर्षीय पत्नी माया देवी तथा दूसरे पक्ष से स्व0 हरी प्रसाद का 56 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार गुप्ता व पत्नी सुनीता गुप्ता 50 वर्ष के बीच शनिवार की शाम मोबाइल चोरी को लेकर दोनो पक्षो के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी देखते ही देखते बात इतनी बढ गयी की दोनो ओर से लाठी डन्डा व ईट पत्थर चलने लगे। जिससे एक पक्ष के सुन्दर ललित आशीष व मां माया घायल हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से दम्पत्ति राजेश कुमार गुप्ता व पत्नी सुनीता गुप्ता घायल हो गयी। दोनो पक्ष इलाज के लिए जिला अस्पताल आये जहां इलाज के दौरान माया देवी ने बताया कि राजेश कुमार का पुत्र सुभाष ने उसके पुत्र ललित का मोबाइल छीन लिया था। जिसको लेकर पूर्व में कलेक्टरगंज पुलिस चौकी में तहरीर दी गयी थी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि अपनी पत्नी के साथ घर में बैठा तभी सुन्दर व उसके परिवार ने उन पर हमला बोल दिया। हालाकि दोनो पक्षो की ओर से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share