G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा युवक पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव निवासी छोटे लाल का 35 वर्षीय पुत्र मोहन लाल बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी वह नीन्द में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share