उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में घर में काम कर रही किशोरी को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी गंगा प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी देवी आज सुबह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share