उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गाँव में शनिवार की देररात गैस सिलेण्डर लिकेज के बाद अचानक आग लग गयी। जिससे एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से झुल गये। जिन्हे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां आठ की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां घटना की सूचना पर6 जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तत्काल मेडिकल कालेज पहुचे अपनी ही निगरानी में सभी झुलसे लोगो का इलाज के बाद कानपुर भेजवाया। जानकारी के अनुसार थाने के पिलखिनी गांव में शनिवार की देर रात कमरे में रखा गैस सिलेण्डर लिकेज हो रहा था। अचानक आग लग गयी।

तब तक कमरे में मौजूद लोग समझ पाते आग ने अपना विकरात रूप ले लिया। जिससे आग की चपेट में आ जाने से रीता पत्नी बेनी 45, संजय पुत्र संतोष, सोनी पुत्री बेनी 9 वर्ष, कलावती पत्नी संतोष, करन पुत्र मुन्ना लाल 26, साजन पुत्र संतोष, सुलेखा 10 व संगीता पत्नी संजय 25 सहित 9 लोग बुरी तरह झुलस गये। सूचना पर तत्काल मौके में पहुंची पुलिस बचाव कार्य शुरू करते हुये सभी झुलसे लोगो को बाहर निकाल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए अल्लीपुर मेडिकल कालेज भेजा। वहीं घटना की सूचना पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी मेडिकल कालेज पहुंच अपनी ही निगरानी में सभी झुलसे लोगो इलाज करवाने के बाद 8 लोगो को कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर करवाया। बताया जा रहा है कि अगर आग की जगह सिलेण्डर फट गया होता इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

